सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मार्कण्डेय त्रिपाठी

स्वस्थ सोच

स्वस्थ सोच यदि तुम चाहो तो ,
सद्ग्रंथों का पाठ करो ।
सब भ्रमजाल बिखर जाएगा ,
बस प्रभु का तुम जाप करो ।।

गलत पुस्तकों के अध्ययन से ,
मन विकृत हो जाता है ।
मन ही है सुख, दुख का कारण,
चैन कहां मिल पाता है ।।

समय व्यर्थ होता है इससे ,
चिंतन कलुषित हो जाता ।
सोच सिमटकर रह जाती है ,
जग सुख ही मन को भाता ।।

आर्ष ग्रन्थ सन्मार्ग दिखाते,
सोच सात्विक हो जाती ।
वेद, शास्त्र पढ़ने से सचमुच ,
नयी ज्योति उर में आती ।।

कितना पढ़ते हो ,मत सोचो ,
क्या पढ़ते हो, यह जानो ।
कितना खाते हो,मत देखो ,
क्या खाते हो, पहचानो ।।

मनोरंजन के नाम पर देखो ,
क्या, क्या जन पढ़ते हैं आज ।
दूषित छबि मन में जगती है ,
माथ पीटता स्वस्थ समाज ।।

चिंतन,मनन अगर दूषित हो ,
भला कार्य कैसे हो शुद्ध ।
आज विपथगामी चिंतन से ,
चिन्ता में हैं स्वस्थ, प्रबुद्ध ।।

मोबाइल के दुरुपयोग से ,
गलत उभरती है तस्वीर ।
पता नहीं क्या, क्या पढ़ते जन,
क्या, क्या देख रहे उर चीर ।।

बाल, युवा के मनस् पटल पर ,
स्पष्ट दिख रहा कलुष प्रभाव ।
शिक्षा है, संस्कार नहीं है ,
बदल रहा निर्दोष स्वभाव ।।

भौतिकवाद चढ़ा सिर ऊपर ,
कौन सुने मूल्यों की बात ।
सात्विक चिंतन,मनन सुप्त है ,
उर में चले घात, प्रतिघात ।।

गानों व संवादों में भी ,
गायब है शुचि जीवन दृष्टि ।
कला काल सापेक्ष हो गई ,
कहां गई मन भावन वृष्टि ।।

सब कुछ का बाजार हो गया ,
सब बिकने को हैं बेताब ।
सब अवसर की हैं तलाश में ,
मिटी आज मूल्यों की आब ।।

जैसा चाहो,लिखवा लो तुम ,
मिटी आज खुद की पहचान ।
पैसा ही सर्वस्व हो गया ,
बसे सभी के इसमें प्राण ।।

पता नहीं क्या होगा प्रभुवर ,
रखना तुम संतों की लाज ।
भटक गई है सृष्टि तुम्हारी ,
तुम क्या सोच रहे हो आज ।।

धर्म पिपासु आत्माओं की ,
सुन लो प्रभुवर करुण पुकार ।
एक बार फिर आ जाओ तुम ,
कर दो तुम समाज उद्धार ।।

मार्कण्डेय त्रिपाठी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: महराजगंज जनपद में तैनात बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक व साहित्यकार दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान मिला है। यह सम्मान उनके काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना के चलते मिली है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी ने कोरोना पर अपनी रचना को ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता में भेजा था। निर्णायक मंडल ने शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल के काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना को टॉप 11 में जगह दिया। उनकी रचना को ऑनलाइन पत्रियोगिता में  सातवां स्थान मिला है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी को मिले इस सम्मान की बदौलत साहित्य की दुनिया में महराजगंज जनपद के साथ बेसिक शिक्षा परिषद भी गौरवान्वित हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, केशवमणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, राघवेंद्र पाण्डेय, मनौवर अंसारी, धनप्रकाश त्रिपाठी, विजय प्रकाश दूबे, गिरिजेश पाण्डेय, चन्द्रभान प्रसाद, हरिश्चंद्र चौधरी, राकेश दूबे आदि ने साहित्यकार शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को बधाई दिय...

डॉ0 हरि नाथ मिश्र

लेखनी के यशस्वी पुजारी- कालिदास की उपमा उत्तम,बाणभट्ट की भाषा, तुलसी-सूर-कबीर ने गढ़ दी,भक्ति-भाव-परिभाषा। मीर व ग़ालिब की गज़लों सँग,मीरा के पद सारे- "प्रेम सार है जीवन का",कह,ऐसी दिए दिलासा।।                       बाणभट्ट की.........।। सूत्र व्याकरण के सब साधे,अपने ऋषिवर पाणिनि, वाल्मीकि,कवि माघ सकल गुण, पद-लालित्य में दण्डिनि। कण्व-कणाद-व्यास ऋषि साधक,दे संदेश अनूठा- ज्ञान-प्रकाश-पुंज कर विगसित,हर ली सकल निराशा।।                    बाणभट्ट की.............।। गुरु बशिष्ठ,ऋषि गौतम-कौशिक,मानव-मूल्य सँवारे, औषधि-ज्ञानी श्रेष्ठ पतंजलि,रोग-ग्रसित जन तारे। ऋषि द्वैपायन-पैल-पराशर,कश्यप-धौम्य व वाम- सबने मिलकर धर्म-कर्म से,जीवन-मूल्य तराशा।।                 बाणभट्ट की.............।। श्रीराम-कृष्ण,महावीर-बुद्ध थे,पुरुष अलौकिक भारी, महि-अघ-भार दूर करने को,आए जग तन धारी। करके दलन सभी दानव का,ये महामानव मित्रों- कर गए ज्योतिर्मय यह जीवन,जला के दीपक आशा।। ...

डा. नीलम

*गुलाब* देकर गुल- ए -गुलाब आलि अलि छल कर गया, करके रसपान गुलाबी पंखुरियों का, धड़कनें चुरा गया। पूछता है जमाना आलि नजरों को क्यों छुपा लिया कैसे कहूँ , कि अलि पलकों में बसकर, आँखों का करार चुरा ले गया। होती चाँद रातें नींद बेशुमार थी, रखकर ख्वाब नशीला, आँखों में निगाहों का नशा ले गया, आलि अली नींदों को करवटों की सजा दे गया। देकर गुल-ए-गुलाब......       डा. नीलम