सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामनाथ साहू ननकी

कुसुमित कुण्डलिनी  ----
     ------ सलामी-----

सदा सलामी भाव से , झुक जाते हैं शीश ।
तेरी करुणा को नमन , हे मेरे अवनीश ।।
हे मेरे अवनीश , एक तू अंतर्यामी ।
हे प्राणों के प्राण , जीव दे सदा सलामी ।।

तोप सलामी दागता , करता है सम्मान ।
वीर शहीदों ने किया , तन मन सब कुरबान ।।
तन मन सब कुरबान , तोड़ दी कष्ट गुलामी ।
 गगन गूँज इक्कीस , दे रहा तोप सलामी ।।

दिए सलामी सैन्य ने , सेनानी कर याद ।
तन मन धन बलिदान की , तभी हुए आजाद ।।
तभी हुए आजाद , बने हम बैठे स्वामी ।
उनके पुण्य प्रताप , गर्व से दिए सलामी ।।

छोड़ सलामी भावना , करता है अपमान ।
सारे सुख का है दिया , जिसने तुझको दान ।।
जिसने तुझको दान , बनो पथ के अनुगामी ।
करता व्यर्थ प्रलाप , आज क्यों छोड़ सलामी ।।

नित्य सलामी छोड़कर , करता है बकवास ।
श्रेष्ठ समझता रे मनुज , यूँ कुछ बिना प्रयास ।।
यूँ कुछ बिना प्रयास , नहीं बनते हैं नामी ।
रखो नियम सिद्धांत , श्रेष्ठ जन नित्य सलामी ।।


                   -------- रामनाथ साहू " ननकी "
                              मुरलीडीह ( छ. ग. )

●◆■★●◆■★●◆■★●◆■★●◆■★●◆

कुसुमित कुण्डलिनी  ----
26/10/2021


                   ------ सुहानी -----

रात सुहानी हो गई , खिले मोंगरे फूल ।
आसमान पर चाँद भी , भूला सारे शूल ।।
भूला सारे शूल , चाँदनी आई रानी ।
आह्लादित मति मंच , गुजरती रात सुहानी ।।

दृश्य सुहानी रात की , रजत चन्द्रमा साथ ।
एक तुम्हारा जिक्र अब , लो पकड़ो प्रिय हाथ ।।
लो पकड़ो प्रिय हाथ , याद कर बात पुरानी ।
यादों की बारात , समाहित दृश्य सुहानी ।।

बात सुहानी ही करे , है तिलस्म का जाल ।
आँखों की मदहोशियाँ , ढाये गजब कमाल ।।
ढाये गजब कमाल , करे कुछ आनाकानी ।
गुजरे सारी रात , सुनाते बात सुहानी ।।

प्रीत सुहानी ही लगे , हो प्रियतम दीदार ।
नैन शराबी मद भरे , करते वह उपचार ।।
करते वह उपचार , रोग उसकी पहचानी ।
मन आँगन गुलजार , मिलन सुख प्रीत सुहानी ।।

सदा सुहानी रीत यह , प्रेम जगत विस्तार ।
नये कलेवर में सजे , महामिलन आकार ।।
महामिलन आकार , ढूँढते ज्ञानी ध्यानी ।
अनुकूलित परिवेश , सृजित हो सदा सुहानी ।।


                   -------- रामनाथ साहू " ननकी "
                              मुरलीडीह ( छ. ग. )

●◆■★●◆■★●◆■★●◆■★●◆■★●◆

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: महराजगंज जनपद में तैनात बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक व साहित्यकार दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान मिला है। यह सम्मान उनके काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना के चलते मिली है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी ने कोरोना पर अपनी रचना को ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता में भेजा था। निर्णायक मंडल ने शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल के काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना को टॉप 11 में जगह दिया। उनकी रचना को ऑनलाइन पत्रियोगिता में  सातवां स्थान मिला है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी को मिले इस सम्मान की बदौलत साहित्य की दुनिया में महराजगंज जनपद के साथ बेसिक शिक्षा परिषद भी गौरवान्वित हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, केशवमणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, राघवेंद्र पाण्डेय, मनौवर अंसारी, धनप्रकाश त्रिपाठी, विजय प्रकाश दूबे, गिरिजेश पाण्डेय, चन्द्रभान प्रसाद, हरिश्चंद्र चौधरी, राकेश दूबे आदि ने साहित्यकार शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को बधाई दिय...

डॉ0 हरि नाथ मिश्र

लेखनी के यशस्वी पुजारी- कालिदास की उपमा उत्तम,बाणभट्ट की भाषा, तुलसी-सूर-कबीर ने गढ़ दी,भक्ति-भाव-परिभाषा। मीर व ग़ालिब की गज़लों सँग,मीरा के पद सारे- "प्रेम सार है जीवन का",कह,ऐसी दिए दिलासा।।                       बाणभट्ट की.........।। सूत्र व्याकरण के सब साधे,अपने ऋषिवर पाणिनि, वाल्मीकि,कवि माघ सकल गुण, पद-लालित्य में दण्डिनि। कण्व-कणाद-व्यास ऋषि साधक,दे संदेश अनूठा- ज्ञान-प्रकाश-पुंज कर विगसित,हर ली सकल निराशा।।                    बाणभट्ट की.............।। गुरु बशिष्ठ,ऋषि गौतम-कौशिक,मानव-मूल्य सँवारे, औषधि-ज्ञानी श्रेष्ठ पतंजलि,रोग-ग्रसित जन तारे। ऋषि द्वैपायन-पैल-पराशर,कश्यप-धौम्य व वाम- सबने मिलकर धर्म-कर्म से,जीवन-मूल्य तराशा।।                 बाणभट्ट की.............।। श्रीराम-कृष्ण,महावीर-बुद्ध थे,पुरुष अलौकिक भारी, महि-अघ-भार दूर करने को,आए जग तन धारी। करके दलन सभी दानव का,ये महामानव मित्रों- कर गए ज्योतिर्मय यह जीवन,जला के दीपक आशा।। ...

डा. नीलम

*गुलाब* देकर गुल- ए -गुलाब आलि अलि छल कर गया, करके रसपान गुलाबी पंखुरियों का, धड़कनें चुरा गया। पूछता है जमाना आलि नजरों को क्यों छुपा लिया कैसे कहूँ , कि अलि पलकों में बसकर, आँखों का करार चुरा ले गया। होती चाँद रातें नींद बेशुमार थी, रखकर ख्वाब नशीला, आँखों में निगाहों का नशा ले गया, आलि अली नींदों को करवटों की सजा दे गया। देकर गुल-ए-गुलाब......       डा. नीलम