सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चंद्रप्रकाश गुप्त चंद्र

*शीर्षक* -   *हिंदी भाषा*

(विश्व हिंदी दिवस पर विश्व में रह रहे सभी हिंदी प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं)

महाकाल के वाद्य से प्रकटी संस्कृत की बेटी, कालजयी भाषा है हिंदी

अक्षर वृह्म शब्द सिंधु है ,जीवन की परिकल्पित परिभाषा है हिंदी

साॅ॑सें है भारत की, भारत के भविष्य की प्रबल अभिलाषा है हिंदी

जो संपूर्ण देश को जोड़े,ऐसी जन जन की भाषा है हिंदी

हमारी लेखनी हमारी वाणी हमारा सृजन, व्याकरण है हिंदी

हमारा संस्कार हमारी संस्कृति , हमारा आचरण है हिंदी

हिंदी हमारी अस्मिता हमारा अभिमान और हमारा सम्मान है हिंदी

सूर तुलसी कवियों ऋषि मुनियों का, ज्ञान और गान है हिंदी

जैसे जड़ से कट कर वृक्ष, कभी नहीं हरे भरे रह पाते हैं

कृतघ्न और अमानुष माॅ॑ का सम्मान, कभी नहीं कर पाते हैं

माॅ॑ की ममता पोषण से ही, शिशु बड़े और महान् हो पाते हैं

वो पशुओं से जीते हैं जो प्यार लुटाते औरों पर,माॅ॑ का गुणगान नहीं कर पाते हैं

सभी सरितायें मिलती जैसे सागर में, हिंदी वह अथाह सागर है

हिंदी शब्द नाद लिपि और विश्वासों का अनुपम अद्भुत आगर है

फिर भी आज द्रोपदी बनी खड़ी है है हिंदी, अंग्रेजी खींच रही है चीर

अंधे राजा बहरी सरकारें गूंगी जनता है, हिंदी झेल रही निरंतर पीर

नष्ट हो रही देश की गौरव गरिमा, अंग्रेजी स्कूल बन रहे हैं कौरव अधीर

सजल अभागी हिंदी रो रही,भर भर नयनों नीर किसे सुनाए अपनी पीर

हिंदी वीरों की तलवार बने कवियों की पूजा से, करे कलम श्रंगार

भारत माता का ऊंचा भाल हो, गंगा सी हिंदी की बहे अविरल पावन धारा

हिंदी के उत्थान हित आओ हम सब बनें भगीरथ, करें स्वयं का और राष्ट्र उद्धार

अंगरेजी मानसिक दासता से मुक्ति पायें, खोलें वैभव गौरव के स्वर्णिम द्वार

महाकाल के वाद्य से प्रकटी संस्कृत की बेटी, कालजयी भाषा है हिंदी..... 

अक्षर व्रह्म शब्द सिंधु है, जीवन की परिकल्पित, परिभाषा है हिंदी......

               जय हिंदी जय हिंद

     चंद्रप्रकाश गुप्त"चंद्र"
 ओज कवि एवं राष्ट्रवादी चिंतक
       अहमदाबाद, गुजरात
**************************************
             सर्वाधिकार सुरक्षित
**************************************

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: महराजगंज जनपद में तैनात बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक व साहित्यकार दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान मिला है। यह सम्मान उनके काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना के चलते मिली है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी ने कोरोना पर अपनी रचना को ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता में भेजा था। निर्णायक मंडल ने शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल के काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना को टॉप 11 में जगह दिया। उनकी रचना को ऑनलाइन पत्रियोगिता में  सातवां स्थान मिला है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी को मिले इस सम्मान की बदौलत साहित्य की दुनिया में महराजगंज जनपद के साथ बेसिक शिक्षा परिषद भी गौरवान्वित हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, केशवमणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, राघवेंद्र पाण्डेय, मनौवर अंसारी, धनप्रकाश त्रिपाठी, विजय प्रकाश दूबे, गिरिजेश पाण्डेय, चन्द्रभान प्रसाद, हरिश्चंद्र चौधरी, राकेश दूबे आदि ने साहित्यकार शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को बधाई दिय...

डॉ0 हरि नाथ मिश्र

लेखनी के यशस्वी पुजारी- कालिदास की उपमा उत्तम,बाणभट्ट की भाषा, तुलसी-सूर-कबीर ने गढ़ दी,भक्ति-भाव-परिभाषा। मीर व ग़ालिब की गज़लों सँग,मीरा के पद सारे- "प्रेम सार है जीवन का",कह,ऐसी दिए दिलासा।।                       बाणभट्ट की.........।। सूत्र व्याकरण के सब साधे,अपने ऋषिवर पाणिनि, वाल्मीकि,कवि माघ सकल गुण, पद-लालित्य में दण्डिनि। कण्व-कणाद-व्यास ऋषि साधक,दे संदेश अनूठा- ज्ञान-प्रकाश-पुंज कर विगसित,हर ली सकल निराशा।।                    बाणभट्ट की.............।। गुरु बशिष्ठ,ऋषि गौतम-कौशिक,मानव-मूल्य सँवारे, औषधि-ज्ञानी श्रेष्ठ पतंजलि,रोग-ग्रसित जन तारे। ऋषि द्वैपायन-पैल-पराशर,कश्यप-धौम्य व वाम- सबने मिलकर धर्म-कर्म से,जीवन-मूल्य तराशा।।                 बाणभट्ट की.............।। श्रीराम-कृष्ण,महावीर-बुद्ध थे,पुरुष अलौकिक भारी, महि-अघ-भार दूर करने को,आए जग तन धारी। करके दलन सभी दानव का,ये महामानव मित्रों- कर गए ज्योतिर्मय यह जीवन,जला के दीपक आशा।। ...

डा. नीलम

*गुलाब* देकर गुल- ए -गुलाब आलि अलि छल कर गया, करके रसपान गुलाबी पंखुरियों का, धड़कनें चुरा गया। पूछता है जमाना आलि नजरों को क्यों छुपा लिया कैसे कहूँ , कि अलि पलकों में बसकर, आँखों का करार चुरा ले गया। होती चाँद रातें नींद बेशुमार थी, रखकर ख्वाब नशीला, आँखों में निगाहों का नशा ले गया, आलि अली नींदों को करवटों की सजा दे गया। देकर गुल-ए-गुलाब......       डा. नीलम