सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ0 हरि नाथ मिश्र

लेखनी के यशस्वी पुजारी-

कालिदास की उपमा उत्तम,बाणभट्ट की भाषा,
तुलसी-सूर-कबीर ने गढ़ दी,भक्ति-भाव-परिभाषा।
मीर व ग़ालिब की गज़लों सँग,मीरा के पद सारे-
"प्रेम सार है जीवन का",कह,ऐसी दिए दिलासा।।
                      बाणभट्ट की.........।।
सूत्र व्याकरण के सब साधे,अपने ऋषिवर पाणिनि,
वाल्मीकि,कवि माघ सकल गुण, पद-लालित्य में दण्डिनि।
कण्व-कणाद-व्यास ऋषि साधक,दे संदेश अनूठा-
ज्ञान-प्रकाश-पुंज कर विगसित,हर ली सकल निराशा।।
                   बाणभट्ट की.............।।
गुरु बशिष्ठ,ऋषि गौतम-कौशिक,मानव-मूल्य सँवारे,
औषधि-ज्ञानी श्रेष्ठ पतंजलि,रोग-ग्रसित जन तारे।
ऋषि द्वैपायन-पैल-पराशर,कश्यप-धौम्य व वाम-
सबने मिलकर धर्म-कर्म से,जीवन-मूल्य तराशा।।
                बाणभट्ट की.............।।
श्रीराम-कृष्ण,महावीर-बुद्ध थे,पुरुष अलौकिक भारी,
महि-अघ-भार दूर करने को,आए जग तन धारी।
करके दलन सभी दानव का,ये महामानव मित्रों-
कर गए ज्योतिर्मय यह जीवन,जला के दीपक आशा।।
              बाणभट्ट की...............।।
किए विवेकानंद विखंडित,सकल खेल-पाखंड,
जा विदेश में कर दिए क़ायम, भारत-मान अखंड।
श्रीअरविंदो ने भी करके,दर्शन का उद्घोष-
भ्रमित ज्ञान-पोषित-मन-जन की,दूर भगाया हताशा।।
              बाणभट्ट की...............।।
भारतेंदु हरिश्चंद्र जी,हिंदी-कवि-कुल के गौरव,
उपन्यास-सम्राट प्रेम ने,दिया कहानी को इक रव।
आचार्य शुक्ल,आचार्य हजारी,भाषा-मान बढ़ाए-
पंत-प्रसाद-निराला भी हैं,हिंदी-बाग-सुवासा।।
               बाणभट्ट की.............।।
यात्रा के साहित्य-पितामह,बहुभाषाविद राहुल,
बौद्ध-धर्म के अध्येता वे,पंडित महा थे काबिल।
सांकृत्यायन राहुल जी भी,ज्ञान-ध्वज फहराए-
ज्ञान-ज्योति-नव दीप जलाकर,दीप्त किए जिज्ञासा।।
            बाणभट्ट की............ ।।
गुप्त मैथिली-दिनकर-देवी,महावीर जी ज्ञानी,
सदानंद अज्ञेय प्रणेता-मुक्त छंद-विज्ञानी।
नीरज-बच्चन गीत-विधाता,सब जन को हैं प्यारे-
प्रखर लेखनी श्री मयंक की,अद्भुत वाग-विलासा।।
           बाणभट्ट की-------------।।
नग़मा निग़ार चलचित्र-जगत के,सबने नाम किया है,
राही-हसरत-कैफ़ी-मजरूह ने,रौशन पटल किया है।
बख़्शी-अख़्तर-कवि प्रसून,अंजान सहित इंदीवर-
साहिर-शकील-गुलज़ार सभी ने,नूतन गीत तलाशा।।
         बाणभट्ट की---------------।।
धन्य धरा यह भारत है,जिसने जन्मा इन लोंगों को,
अध्यात्म-ध्यान,कर्तव्य-ज्ञान का,धर्म सिखाया लोंगों को।
ऋषि-मुनि-ज्ञानी-ध्यानी,सबने मान बढ़ाया माटी का-
""जीवन है अनमोल""तथ्य का,सबने किया खुलासा।।
            बाणभट्ट की--------------।।
                            ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                                9919446373

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: महराजगंज जनपद में तैनात बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक व साहित्यकार दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान मिला है। यह सम्मान उनके काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना के चलते मिली है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी ने कोरोना पर अपनी रचना को ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता में भेजा था। निर्णायक मंडल ने शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल के काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना को टॉप 11 में जगह दिया। उनकी रचना को ऑनलाइन पत्रियोगिता में  सातवां स्थान मिला है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी को मिले इस सम्मान की बदौलत साहित्य की दुनिया में महराजगंज जनपद के साथ बेसिक शिक्षा परिषद भी गौरवान्वित हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, केशवमणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, राघवेंद्र पाण्डेय, मनौवर अंसारी, धनप्रकाश त्रिपाठी, विजय प्रकाश दूबे, गिरिजेश पाण्डेय, चन्द्रभान प्रसाद, हरिश्चंद्र चौधरी, राकेश दूबे आदि ने साहित्यकार शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को बधाई दिय...

डा. नीलम

*गुलाब* देकर गुल- ए -गुलाब आलि अलि छल कर गया, करके रसपान गुलाबी पंखुरियों का, धड़कनें चुरा गया। पूछता है जमाना आलि नजरों को क्यों छुपा लिया कैसे कहूँ , कि अलि पलकों में बसकर, आँखों का करार चुरा ले गया। होती चाँद रातें नींद बेशुमार थी, रखकर ख्वाब नशीला, आँखों में निगाहों का नशा ले गया, आलि अली नींदों को करवटों की सजा दे गया। देकर गुल-ए-गुलाब......       डा. नीलम

डॉ. राम कुमार झा निकुंज

💐🙏🌞 सुप्रभातम्🌞🙏💐 दिनांकः ३०-१२-२०२१ दिवस: गुरुवार विधाः दोहा विषय: कल्याण शीताकुल कम्पित वदन,नमन ईश करबद्ध।  मातु पिता गुरु चरण में,भक्ति प्रीति आबद्ध।।  नया सबेरा शुभ किरण,नव विकास संकेत।  हर्षित मन चहुँ प्रगति से,नवजीवन अनिकेत॥  हरित भरित खुशियाँ मुदित,खिले शान्ति मुस्कान।  देशभक्ति स्नेहिल हृदय,राष्ट्र गान सम्मान।।  खिले चमन माँ भारती,महके सुरभि विकास।  धनी दीन के भेद बिन,मीत प्रीत विश्वास॥  सबका हो कल्याण जग,हो सबका सम्मान।  पौरुष हो परमार्थ में, मिले ईश वरदान॥  कविः डॉ. राम कुमार झा "निकुंज" रचना: मौलिक (स्वरचित)  नई दिल्ली