सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एस के कपूर श्री हंस

*।।रचना  शीर्षक।।*
*।। जिन्दगी अभी बाकी है।।*
*।।विधा।।मुक्तक।।*
1
नई उड़ान नए आगाज़   का वक़्त बाकी है।
नई सोच किसी नए साज का वक़्त बाकी है।।
अभी तो खेली है बस पहली पारी जीवन की।
दूसरी पारी का  खुलना राज़ अभी बाकी है।।
2
अधूरी हसरतों को नए परवाज़ अभी देना है।
जो पीछे छूट गए उनको आवाज़ अभी देना है।।
अभी तक जो सुप्त  ललक लगन कई कामों की।
जगाकर उस जोश कोअपनाआज अभी देना है।।
3
देश समाज के लिए सरोकार अभी निभाना है।
बढ़करआगे कुछ नया करके दिखाना है।।
अभी उम्र गर साठ   की  हुई तो क्या बात।
नई नई मंजिलों पर लगानाअभी निशाना है।।
4
बहुत दूर जाना कि जिंदगी अभी बाकी है।
जोशो जनून का जाम खुद बनेगा साकी है।।
बच्चों परिवार को दिखाना हरअच्छा रास्ता।
जिस पल ठहरे बनेगा जीवन बैसाखी है।।

*।। इंसान बनने का सफर*
*हमेशा जारी रखो।।*
*।।विधा।। मुक्तक ।।*
1
चलता चलअभी इंसान होने का सफर बाकी है।
अभी समाज के लिये करने की डगर बाकी है।।
बहुत से इम्तिहान देने हैं अभी इस जीवन में।
अभी हौसलें दिखाने को जिगर बाकी है।।
2
बनना है अभी एक अच्छा इंसान जीवन में।
अभी होना किसी दुर्बल पर मेहरबान जीवन में।।
किसी साथी का दर्द भी बांटना है इसी जिंदगी।
सुननाअभी किसी महापुरुष व्यख्यान जीवन में।।
3
किसी चुनौती मुश्किल का सामना करना बाकी है। 
अपने गुनाहों के लिए प्रभु से डरना बाकी है।।
सीखना क्रोध औरअहम कोअभी वश में रखना।
इसअनमोल जिंदगी का अभी कर्ज़ भरना बाकी है।।
4
मन में विश्वास और दिल में तुम जरूर खुद्दारी रखो।
लोभ द्वेष तृष्णा को भी तुम त्यागने की तैयारी रखो।।
भीतर स्वाभिमान का अंश रखना खूब संभाल कर।
तुम इंसान बनने का यह सफर हमेशा जारी रखो।।
*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।।*

🌹🌹🌹🌹। । 🌹🌹🌹🌹
मनुष्य का सच्चा साथी और हर स्थिति में उसे संभालने वाला अगर कोई है तो वह आत्म विश्वास ही है। आत्म विश्वास हमारी बिखरी हुई समस्त चेतना और ऊर्जा एकत्र करके लक्ष्य की दिशा में लगाता है। इसके साथ ही शांत चित्त मन बुद्धि विवेक सफलता मे सहायक सिद्ध होते हैं। अपने लक्ष्य पर संयत होकर ध्यान केंद्रित करना सफलता के पथ पर ले जाते हैं लेकिन
इसमें यदि क्रोध और अहम मिल् जाएं तो बनती बात भी बिगड़ जाती है।कहा जाता है कि

*Anger is only one letter short of Danger.*     
✡️✡️✡️✡️✡️। ✡️✡️✡️✡️
*दैनिक परिमार्जित प्रस्तुति* 🕉️🕉️
+++++++++++++++++++++
*एस के कपूर "श्री हंस"।।बरेली।।*
Mob no। 9897071046
                       8218685464
Email। Skkapoor5067@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: महराजगंज जनपद में तैनात बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक व साहित्यकार दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान मिला है। यह सम्मान उनके काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना के चलते मिली है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी ने कोरोना पर अपनी रचना को ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता में भेजा था। निर्णायक मंडल ने शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल के काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना को टॉप 11 में जगह दिया। उनकी रचना को ऑनलाइन पत्रियोगिता में  सातवां स्थान मिला है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी को मिले इस सम्मान की बदौलत साहित्य की दुनिया में महराजगंज जनपद के साथ बेसिक शिक्षा परिषद भी गौरवान्वित हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, केशवमणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, राघवेंद्र पाण्डेय, मनौवर अंसारी, धनप्रकाश त्रिपाठी, विजय प्रकाश दूबे, गिरिजेश पाण्डेय, चन्द्रभान प्रसाद, हरिश्चंद्र चौधरी, राकेश दूबे आदि ने साहित्यकार शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को बधाई दिय...

डॉ0 हरि नाथ मिश्र

लेखनी के यशस्वी पुजारी- कालिदास की उपमा उत्तम,बाणभट्ट की भाषा, तुलसी-सूर-कबीर ने गढ़ दी,भक्ति-भाव-परिभाषा। मीर व ग़ालिब की गज़लों सँग,मीरा के पद सारे- "प्रेम सार है जीवन का",कह,ऐसी दिए दिलासा।।                       बाणभट्ट की.........।। सूत्र व्याकरण के सब साधे,अपने ऋषिवर पाणिनि, वाल्मीकि,कवि माघ सकल गुण, पद-लालित्य में दण्डिनि। कण्व-कणाद-व्यास ऋषि साधक,दे संदेश अनूठा- ज्ञान-प्रकाश-पुंज कर विगसित,हर ली सकल निराशा।।                    बाणभट्ट की.............।। गुरु बशिष्ठ,ऋषि गौतम-कौशिक,मानव-मूल्य सँवारे, औषधि-ज्ञानी श्रेष्ठ पतंजलि,रोग-ग्रसित जन तारे। ऋषि द्वैपायन-पैल-पराशर,कश्यप-धौम्य व वाम- सबने मिलकर धर्म-कर्म से,जीवन-मूल्य तराशा।।                 बाणभट्ट की.............।। श्रीराम-कृष्ण,महावीर-बुद्ध थे,पुरुष अलौकिक भारी, महि-अघ-भार दूर करने को,आए जग तन धारी। करके दलन सभी दानव का,ये महामानव मित्रों- कर गए ज्योतिर्मय यह जीवन,जला के दीपक आशा।। ...

डा. नीलम

*गुलाब* देकर गुल- ए -गुलाब आलि अलि छल कर गया, करके रसपान गुलाबी पंखुरियों का, धड़कनें चुरा गया। पूछता है जमाना आलि नजरों को क्यों छुपा लिया कैसे कहूँ , कि अलि पलकों में बसकर, आँखों का करार चुरा ले गया। होती चाँद रातें नींद बेशुमार थी, रखकर ख्वाब नशीला, आँखों में निगाहों का नशा ले गया, आलि अली नींदों को करवटों की सजा दे गया। देकर गुल-ए-गुलाब......       डा. नीलम