सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैं श्रृंगार लिखूं कैसे, जब रण में रक्त बहाया जाए-----दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल

मैं श्रृंगार लिखूं कैसे, जब रण में रक्त बहाया जाए?
जब मां का आंचल जलता हो व्याकुल शस्त्र उठाया जाए।

गूंज रही हैं क्रंदन-ध्वनियां, शंख नहीं अब तोपें बोलें,
सरहद पर संकल्प लिए, अब वीर न आंसू से डोलें।
मां के आंचल की रक्षा में, वक्षस्थल बन जाए दीवार,
जब राष्ट्र पुकारे वीरों को, तब क्या रुकता है त्यौहार?

गीत नहीं, जय घोष उठेगा हर पापी को मारा जाए।
मैं श्रृंगार लिखूं कैसे, जब रण में रक्त बहाया जाए?

कश्मीर नहीं अब करुणा मांगे, अब मांगे रण की ज्वाला,
हर बर्फीली चोटी बोले मिटा दो कपटी दुश्मन मतवाला!
झीलों का श्वेत वसन अब तो, रक्त-वर्ण में रंगा हुआ है,
स्वर्ग धरा की संतानें अब, अंगारों में जला हुआ है।
अब मूक नहीं सहना होगा, हर आंसू का उत्तर तलवार,
शब्द नहीं अब अग्निवाण हों, हर छंद बने रक्षक-प्रहार।

जहां वीरता मौन खड़ी हो, वहां श्रृंगार अधम बन जाए।
मैं श्रृंगार लिखूं कैसे, जब रण में रक्त बहाया जाए?

हे अर्जुन! गांडीव उठाओ, मत साधो मौन तपस्वी सा,
हे राम! शर-संधान करो, जलाओ लंका धधकती सा।
हे कृष्ण! चक्र घुमा दो फिर, नर्तन हो अंतिम संहार का,
हे शिव! त्रिनेत्र प्रज्वलित कर दो, तांडव हो अत्याचार का।
अब शांति नहीं, ना समाधान, अब रण का धर्म निभाना है
जो मातृभूमि को बांटने चले, उसका मस्तक उड़ाना है।

अब ध्वज नहीं झुकेगा किंचित,जब शत्रु पस्त न हो जाए।
मैं श्रृंगार लिखूं कैसे, जब रण में रक्त बहाया जाए?

उठो जवानों! हमला बोलो! अब ढाल नहीं तलवार बनो,
हर शत्रु को राख बनाओ, अब अंगारों की धार बनो।
रक्त व्यर्थ ना गिरे धरा पर, हर बूंद बने संकल्प नया,
युद्ध शांति की पहली सीढ़ी,अब कर्म यही, व्रत धर्म नया।
हम नहीं झुकेंगे मरते दम तक, रणभूमि गवाही देगी,
भारत मां की जय के स्वर में, विजय की थाल बजेगी।

लिखना श्रृंगार तभी संभव है जब बदला पूरा हो जाए।
मैं श्रृंगार लिखूं कैसे, जब रण में रक्त बहाया जाए?
         #दयानन्द_त्रिपाठी_व्याकुल 
#मुक्तक #ओजपूर्ण #सृजनफिरसे #गीत #कविता #highlight

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान

रक्तबीज कोरोना प्रतियोगिता में शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को मिला श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: महराजगंज जनपद में तैनात बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक व साहित्यकार दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को श्रेष्ठ साहित्य शिल्पी सम्मान मिला है। यह सम्मान उनके काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना के चलते मिली है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी ने कोरोना पर अपनी रचना को ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता में भेजा था। निर्णायक मंडल ने शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल के काव्य रंगोली रक्तबीज कोरोना को टॉप 11 में जगह दिया। उनकी रचना को ऑनलाइन पत्रियोगिता में  सातवां स्थान मिला है। शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी को मिले इस सम्मान की बदौलत साहित्य की दुनिया में महराजगंज जनपद के साथ बेसिक शिक्षा परिषद भी गौरवान्वित हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, केशवमणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, राघवेंद्र पाण्डेय, मनौवर अंसारी, धनप्रकाश त्रिपाठी, विजय प्रकाश दूबे, गिरिजेश पाण्डेय, चन्द्रभान प्रसाद, हरिश्चंद्र चौधरी, राकेश दूबे आदि ने साहित्यकार शिक्षक दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल को बधाई दिय...

डॉ0 हरि नाथ मिश्र

लेखनी के यशस्वी पुजारी- कालिदास की उपमा उत्तम,बाणभट्ट की भाषा, तुलसी-सूर-कबीर ने गढ़ दी,भक्ति-भाव-परिभाषा। मीर व ग़ालिब की गज़लों सँग,मीरा के पद सारे- "प्रेम सार है जीवन का",कह,ऐसी दिए दिलासा।।                       बाणभट्ट की.........।। सूत्र व्याकरण के सब साधे,अपने ऋषिवर पाणिनि, वाल्मीकि,कवि माघ सकल गुण, पद-लालित्य में दण्डिनि। कण्व-कणाद-व्यास ऋषि साधक,दे संदेश अनूठा- ज्ञान-प्रकाश-पुंज कर विगसित,हर ली सकल निराशा।।                    बाणभट्ट की.............।। गुरु बशिष्ठ,ऋषि गौतम-कौशिक,मानव-मूल्य सँवारे, औषधि-ज्ञानी श्रेष्ठ पतंजलि,रोग-ग्रसित जन तारे। ऋषि द्वैपायन-पैल-पराशर,कश्यप-धौम्य व वाम- सबने मिलकर धर्म-कर्म से,जीवन-मूल्य तराशा।।                 बाणभट्ट की.............।। श्रीराम-कृष्ण,महावीर-बुद्ध थे,पुरुष अलौकिक भारी, महि-अघ-भार दूर करने को,आए जग तन धारी। करके दलन सभी दानव का,ये महामानव मित्रों- कर गए ज्योतिर्मय यह जीवन,जला के दीपक आशा।। ...

डा. नीलम

*गुलाब* देकर गुल- ए -गुलाब आलि अलि छल कर गया, करके रसपान गुलाबी पंखुरियों का, धड़कनें चुरा गया। पूछता है जमाना आलि नजरों को क्यों छुपा लिया कैसे कहूँ , कि अलि पलकों में बसकर, आँखों का करार चुरा ले गया। होती चाँद रातें नींद बेशुमार थी, रखकर ख्वाब नशीला, आँखों में निगाहों का नशा ले गया, आलि अली नींदों को करवटों की सजा दे गया। देकर गुल-ए-गुलाब......       डा. नीलम